मेरी कविता थोड़ी, अधूरी सी होती है पर लिखने की चाह, भावों में भरी सी होती है । । मेरी कविता थोड़ी, ....... ना मुझे इंग्लिश पूरी आती और ना हिन्दी । शब्दों की कुछ, कमी सी होती है । मेरी कविता थोड़ी, अधूरी सी होती है कुछ लोग पसंद करते है, कुछ मुह बना लेते है । मेरी कविता में, कुछ कमी सी होती है । । मेरी कविता थोड़ी, अधूरी सी होती है । माँ भी आयी थी, मेरी जिंदगी में, बस अपनी अहमियत, दिखाने को । बची सारी उम्र, छोड़ गई मुझे रुलाने को । । ममता की छाँव की, कुछ कमी सी होती है । मेरी कविता थोड़ी, अधूरी सी होती है ।। बचपन से लेकर, बड़े होने तक कुछ तो, अधूरेपन का एहसास है । फिर भी जिंदगी में, कुछ तो खास है । । जी हाँ आंसूऔ में भी, आस होती है । मेरी कविता कुछ अधूरी सी होती है । ।
कुछ अल्फ़ाज़ कागज़ पर उतरते हैं, कुछ रिश्तों में हमेशा के लिए बस जाते हैं। 👇 नीचे स्क्रॉल करें—हर पोस्ट एक नई कहानी, एक नई अनुभूति लेकर आपका इंतज़ार कर रही है। गीत • भजन • ग़ज़ल • कविताएँ • कहानियाँ