🪶 Quotes and Shayari शायरी संग्रह Quote #1 Actions echo far beyond words. Achieve something that turns applause into a celebration. खाली अल्फ़ाज़ों से, जिगर की प्यास बुझती नहीं, कुछ ऐसा कर कि तेरे वजूद का एहसास हो जाए।
अरमान बहुत हैं मेरे The poem reflects the aspirations of a soul seeking purpose beyond personal success. It is about transforming life's experiences into wisdom, fulfilling responsibilities, and inspiring others through compassion, service, and hope. अरमान बहुत हैं मेरे, धरातल पे कैसे लाऊँ। जो सपने देखे हैं मैंने, कैसे उन्हें सजाऊँ॥ सपनों की ऊँची उड़ानों को, सच की ज़मीं पर लाना है। जो पाया जीवन की राहों में, जन-जन तक पहुँचाना है अहसासों में बसी आहों को, कैसे पार लगाऊँ। अरमान बहुत हैं मेरे, धरातल पे कैसे लाऊँ। ज़िंदगी बहुत छोटी है, करने को कितना बाकी है। हर चेहरे की अपनी पीड़ा, हर आँख में इक झाँकी है। दर्द जग में इतना फैला, किस-किस को पार लगाऊँ। जो सपने देखे हैं मैंने, कैसे उन्हें सजाऊँ॥ एक तरफ़ है मेरा दफ़्तर, दूजी तरफ़ संसार खड़ा। जाने कितनी आशाओं का, मुझसे हर विश्वास जुड़ा। कुछ ऐसा करके जाना है, जो सबके काम भी आऊँ। अरमान बहुत हैं मेरे, धरातल पे कैसे लाऊँ। कुछ सपने हैं गीतों में मेरे, कुछ कविता की मुस्कान बने। कुछ रेखाओं में भाग्य पढ़ूँ, कुछ जीवन की पहचान बने। ...