कुछ लोग कड़वी यादों को सीने में छुपाते हैं,
बस रिश्तों को तोड़ने के बहाने बनाते हैं।
कुछ लोग मीठी बातों से दिल को सजाते हैं,
हर लम्हे को रिश्तों का पर्व बनाते हैं।
रिश्ते ही तो जीवन का है संगीत
इन्हीं से हर धड़कन में है प्रीत।
जो रिश्तों को शतरंज की बिसात मान लेते हैं,
विश्वास को मोहरे की तरह चला जाते हैं,
शतरंज में जीता जा सकता है,
पर रिश्तों में अक्सर
दिल की बाज़ी हार जाते हैं।
Comments
Post a Comment