बोलो राम बोलो राम राम राम
🙏 जय श्री राम 🙏
'कागज़ के पत्ते – रिश्तों के फूल' की इस प्रस्तुति में एक नया मौलिक भजन "बोलो रामu राम" प्रस्तुत है।
यह भजन जीवन के हर पल में श्रीराम के नाम का स्मरण करने की प्रेरणा देता है। आशा है कि इसके भाव और शब्द आपके मन को शांति, आनंद और भक्ति से भर देंगे।
🚩 जय श्री राम 🚩
राम... राम... राम...राम... राम... राम...
राम नाम से उजियारा...
राम... राम... राम...
जीवन का है सहारा...
मुखड़ा
जब सुबह उठो तो बोलो राम राम,
हर साँस में घोलो राम राम।
दिन हो चाहे या हो शाम,
हर पल बोलो राम राम।।
राम राम... राम राम...
राम नाम , जीवन सहारा।
हर पथ को कर दे उजियारा,
बस बोलो राम... राम... राम।।
अंतरा – १
जब धूप जले तो बोलो राम राम,
जब छाँव मिले तो बोलो राम राम।
जब गर्मी तन को तड़पाए,
जब शीत लहर तन थर्राए,
हर मौसम में एक ही नाम...
बोलो राम राम... राम राम।।
अंतरा – २
जब सुख आए तो बोलो राम राम,
जब दुःख आए तो बोलो राम राम।
हँसते-हँसते, रोते-रोते,
चलते-चलते, सोते-सोते,
हर धड़कन का यही पैगाम...
बोलो राम राम... राम राम।।
बोलो राम राम... राम राम...
हर साँस में बस राम राम।
नाम यही है सबसे न्यारा,
राम ही अपना पालनहारा।।
अंतरा – ३
जब भाई मिले तो बोलो राम राम,
जब दोस्त मिले तो बोलो राम राम।
जब कोई अनजाना मिल जाए,
मुस्कराकर "राम राम" कह जाए,
दिल से दिल का हो सम्मान...
गूँजे हर ओर राम का नाम।।
घर-घर गूँजे राम राम,
गली-गली गूँजे राम राम।
प्रेम बढ़े और बैर मिटे,
हर मन में विश्वास जगे,
बन जाए धरती अयोध्या धाम...
गूँजे बस राम राम।।
अंतरा – ४ (उत्सव मनाओ जहाँ भी जाओं)
जब ट्रेन में बैठो, बोलो राम राम!
जब बस में चलो, बोलो राम राम!
जब उड़ो हवाई जहाज़ में. बोलो राम राम!
मिले कोई जो राह में, बोलो राम राम!
जब बाज़ार जाओ, राम राम!
जब दफ़्तर जाओ, राम राम!
जब मंदिर जाओ, राम राम!
जब घर लौट आओ, राम राम!
हर राह में... हर चाह में...
हर दिल में... हर गाँव में...
गूँजे केवल एक ही नाम...
राम... राम... राम...!!
अंतरा – ५ (प्रार्थना करो)
राम नाम है जीवन नैया,
राम नाम है सच्चा खेवैया।
जिसने मन से नाम पुकारा,
उसने पाया प्रेम तुम्हारा।।
न धन चाहें, न मान चाहें,
बस चरणों की छाँव ही चाहें।
हर जन्म में इतनी कृपा हो,
राम बसे हर प्राण में।।
जब तक साँसें चलती जाएँ,
राम नाम ही गाते जाएँ।
जाते-जाते इस संसार से,
राम कहें, मुस्काते जाएँ।।
बोलो राम राम... राम राम...
जय श्री राम... जय श्री राम...
🙏
जब रात ढले तो बोलो राम राम...
जब आँख लगे तो बोलो राम राम...
अंतिम साँस भी जब आए...
होठों पर बस राम ही आए...
राम... राम... राम...
जय श्री राम...
राम... राम... राम...

Comments
Post a Comment