आओ चलो बातें करें
🤔😊😂👌😍
आओ, बात करें—
कुछ ऐसी,
जो मन का अँधियारा हर जाए।
कुछ ऐसी,
जो बुझते रिश्तों में
फिर से उजियारा भर जाए।
बात
बात ही है,
जो बाती बनकर लौ जलाए,
बात वही,
जो बातों-बातों में बवाल मचाए।
बात ही है,
जो ढाढ़स बन मन को सहलाए,
बात वही,
जो सूत्र बन प्रसून खिला जाए।
बात ही है,
जो रिश्तों की नींव बन जाए,
बात वही,
जो घर-आँगन में दरारें ले आए।
बात ही है, जो पत्थर में भगवान दिखाए,बात वही, जो इंसाँ को हैवान बनाए।
बात ही है, जो मरहम बन हर घाव मिटाए,बात वही, जो जीवन भर की पीर जगाए।
बात ही है, जो मौन में भी अर्थ जगा दे,बात वही, जो भीड़ में अपनेपन को भुला दे।
बात ही है, जो टूटे मन को फिर से जोड़ जाए,बात वही, जो साँसों तक का साथ छुड़ा जाए।
इसलिए शब्दों को सोच-समझकर अधरों पर लाना,एक मीठी-सी बात भी किसी का जीवन महका जाना।
बात ऐसी बोलिए,
जिसमें प्रेम का सार समाए,
शब्द नहीं,
हर वाणी से मानवता मुस्काए।
उमाकान्त

कल अनदेखा है, आशाओं
ReplyDeleteऔर उम्मीदों से भरा है,
जरा भविष्य की कल्पना करें,
आओ बात करें।
केवल यही कह सकते है बात की क्या बात हैल
ReplyDelete