मैं तेरी बात पे, तू मेरी बात पे , और , बात एक ही है
मैं कुछ कह रहा था,
तू कुछ सुन रहा था,
तू कुछ कह रहा था,
मैं कुछ समझ रहा था।
और फिर...
हम दोनों इस मुगालते में थे,
कि हम एक-दूसरे से लड़ रहे हैं,
जबकि लड़ाई बस अहं से थी —
बात तो अब भी वहीं की वहीं थी।
Comments
Post a Comment