Skip to main content

Posts

🌿 Quotes & Shayari – शायरी संग्रह

🪶 Quotes and Shayari  शायरी संग्रह Quote #1 Actions echo far beyond words. Achieve something that turns applause into a celebration. खाली अल्फ़ाज़ों से,  जिगर की प्यास बुझती नहीं, कुछ ऐसा कर कि  तेरे वजूद का एहसास हो जाए।

अरमान बहुत हैं मेरे

अरमान बहुत हैं मेरे The poem reflects the aspirations of a soul seeking purpose beyond personal success. It is about transforming life's experiences into wisdom, fulfilling responsibilities, and inspiring others through compassion, service, and hope. अरमान बहुत हैं मेरे, धरातल पे कैसे लाऊँ। जो सपने देखे हैं मैंने, कैसे  उन्हें  सजाऊँ॥ सपनों की ऊँची उड़ानों को, सच की ज़मीं पर लाना है। जो पाया जीवन की राहों में, जन-जन तक पहुँचाना है अहसासों में बसी आहों को, कैसे पार लगाऊँ। अरमान बहुत हैं मेरे, धरातल पे कैसे लाऊँ। ज़िंदगी बहुत छोटी है, करने को कितना बाकी है। हर चेहरे की अपनी पीड़ा, हर आँख में इक झाँकी है। दर्द जग में इतना फैला, किस-किस को पार लगाऊँ। जो सपने देखे हैं मैंने, कैसे उन्हें  सजाऊँ॥ एक तरफ़ है मेरा दफ़्तर, दूजी तरफ़ संसार खड़ा। जाने कितनी आशाओं का, मुझसे हर विश्वास जुड़ा। कुछ ऐसा करके जाना है, जो सबके काम भी आऊँ। अरमान बहुत हैं मेरे, धरातल पे कैसे लाऊँ। कुछ सपने हैं गीतों में मेरे, कुछ कविता की मुस्कान बने। कुछ रेखाओं में भाग्य पढ़ूँ, कुछ जीवन की पहचान बने। ...

राशियाँ और उनके तत्व | जीवन का सार [ Zodiac and their elements - The Essence of Life ]

Rashi Aur Unke Tatva – Jeevan Saar In Vedic Astrology, the twelve zodiac signs are grouped into four fundamental elements— Agni (Fire), Dhara/Prithvi (Earth), Vayu (Air), and Jal (Water) . These elements represent not only the nature of each zodiac sign but also the qualities that shape our thoughts, actions, emotions, and personality. This poem presents the essence of these four elements through simple Hindi verses, while offering timeless lessons for everyday life. राशियाँ और उनके तत्व | जीवन का सार दोहा पंचतत्व से जग बना, सृष्टि हुई साकार। चार तत्व में बँटी हुई, राशियों का संसार॥ चौपाई अग्नि, पृथ्वी, वायु, जल, चार तत्व प्रधान। इनसे राशि प्रकट करे, अपना रूप विधान॥ तत्व बतावें किस तरह, होगा उसका ढंग। सोच, स्वभाव, कर्म और, जीवन का हर रंग॥ दोहा मेष, सिंह, धनु अग्नि के, तेज भरे हर श्वास। साहस, सेवा, सत्य से,  बढ़ता इनका प्रकाश ॥ चौपाई दीपक बनकर राह दिखाए, यही अग्नि का धर्म। क्रोध बने यदि अनियंत्रित, जला दे सारे कर्म॥ हिम्मत रखना...

"क्या याद है आपको | बड़े भाई को एक पत्र

 बड़े भाई को एक पत्र | "क्या याद है आपको?" बचपन की यादों को फिर से जीने का एक आत्मीय प्रयास... यह कोई काल्पनिक कविता नहीं, बल्कि मेरे बड़े भाई के नाम लिखा गया एक आत्मीय पत्र है। समय के साथ जीवन बदलता गया, जिम्मेदारियाँ बढ़ती गईं, लेकिन गाँव की गलियाँ, बचपन के खेल, खेत-खलिहान, मेले, परिवार का स्नेह और साथ बिताए वे अनमोल पल आज भी स्मृतियों में वैसे ही बसे हुए हैं। यह पत्र उन्हीं यादों को फिर से जीने, उन्हें शब्दों में संजोने और बड़े भाई के साथ साझा करने का एक छोटा-सा प्रयास है। क्या याद है आपको! गाँव की गलियों में पेड़ की डालियों पे, वो गुलाक कांकड़ी खेली जाती। वो छुपा-छुपी, वो किलकिल काँटे, और मृदुल-मृदुल थे कई साथी। क्या याद है आपको! सुबह-सुबह वो स्कूल जाना, बैग में चटनी-रोटी खाना। मन नहीं होता पढ़ने में, तो पेट दर्द का वो बहाना। क्या याद है आपको! छुट्टी के दिन खेतों पे जाना, मज़दूरों के संग खेत नड़ाना। और दोपहर को मेला का हेला, आँक के पत्तों में राबड़ी का बेला। क्या याद है आपको! बाजरा जब कट जाता था, खलिहान में पहुँच जाता था। कड़ब से बनती सुंदर कुटिया, एक गधूली, एक रजाई और पा...

माँ... खाना खाया क्या? | माँ की ममता पर एक भावुक हिंदी कविता | असंख्य माँओं के जीवन की सच्ची झलक से प्रेरित।

"बेटा, खाना खाया क्या? " यह केवल पाँच शब्द नहीं, एक माँ का अनंत प्रेम है। असंख्य माँओं के जीवन की सच्ची झलक से प्रेरित। बचपन में यह प्रश्न हमें साधारण लगता है। बड़े होकर कभी-कभी यही प्रश्न हमें व्यस्तता जैसा प्रतीत होता है। लेकिन समय का चक्र जब हमें भी माता-पिता बना देता है, तब समझ आता है कि इस छोटे-से प्रश्न में कितनी चिंता, कितनी दुआ, कितना त्याग और कितना निस्वार्थ प्रेम छिपा था। यह कविता किसी एक माँ की नहीं, उन सभी माताओं को समर्पित है जो अपने बच्चों की हर खुशी में अपना संसार ढूँढ़ लेती हैं। शायद इस कविता को पढ़ते-पढ़ते आपको भी अपनी माँ की वही आवाज़ सुनाई दे "बेटा... खाना खाया क्या?" माँ... खाना खाया क्या? कप की खन-खन सुनते ही बस, लगता माँ अब जाग गई, उस मीठी-सी आवाज़ के संग, घर की हर धड़कन जाग गई। धीरे से कमरे में आकर, माँ ने परदा सरकाया, माथे पर फिर हाथ फेरकर, हँसकर मुझको जगाया। "उठो बेटा, अब सुबह हुई, देखो सूरज आया," माँ की मीठी उस आवाज़ ने, हर आलस दूर भगाया। "माँ... थोड़ी देर और सोने दो..." करवट लेकर मैंने बोला, माँ ने मा...

साँसों का कर्ज़ | दर्द, इंसानियत और रिश्तों की संवेदना पर एक भावपूर्ण हिंदी कविता

  साँसों का कर्ज़  दर्द, इंसानियत और रिश्तों की संवेदना पर एक भावपूर्ण हिंदी कविता दर्द किसी का भी हो , दर्द कभी पराया नहीं होता। एक कराह उठे जहाँ कहीं , वहाँ आसमान भी चुप नहीं होता। साँसें तो सबके सीने में , चुपचाप सफ़र करती हैं। पर कुछ साँसें ऐसी होती हैं , जो दूसरों के लिए भी जीती हैं। होंठों की हमदर्दी से ज़ख्म कहाँ भर पाते हैं ? मरहम तो वही बनते हैं , जो अपने हाथ बढ़ाते हैं। खाली दिखावे की धूप में , रिश्तों की फसल नहीं पकती। नेकी की भीगी मिट्टी पर, इंसानियत अंकुरित होती। घड़ियाली आँसू बहाने से , तक़दीर नहीं सँवरती है। बाज़ू चढ़ाकर चल पड़ो तो , राह भी ख़ुद निखरती है। किसी की बुझती साँसों में यदि उम्मीद की लौ भर दो , अपने हिस्से की धूप समेटो , उसके आँगन में बिखेर दो। दीप वही क्या दीप कहाए , जो बस अपने घर में जले ? सूरज बनना हो तो यारो, हर देहरी पर भोर खिले। जीवन का क्या मोल अगर, बस अपनी धड़कन सुनते रहे। जीना तो तब है, जब रिश्तों की धड़कन बन...

The Planets Hidden in Our Relationships | An Inspirational Song Inspired by Indian Vedic Wisdom - Astrology

  The Planets Hidden in Our Relationships (An Inspirational Song Inspired by Indian Vedic Wisdom - Astrology) Chorus The planets are not only shining high, Far beyond the endless sky. They live within the hearts we share, In every bond, in every prayer. Love and kindness, truth and care, Are the greatest gifts we bear. When relationships bloom with light, Even destiny begins to shine bright. ☀️ Sun When pride makes you oppose your father, When respect begins to matter less, When duty slowly fades away, The Sun may have a truth to say. A father is more than flesh and name, He lights our path with wisdom's flame. Honor his words, receive his grace, Walk life's journey with humble pace. Live with discipline, truth, and pride, Let integrity become your guide. Then the Sun begins to rise, Strength awakens deep inside. Honor, courage, noble fame, Light your life with heaven's flame. 🌙 Moon When your mother's eyes grow wet, When anger fills your heart instead, When love and c...

रिश्तों में छुपे ग्रहों के संकेत | एक वैदिक प्रेरणा गीत

  रिश्तों में प्रकट होते  नवग्रह (एक वैदिक प्रेरणा गीत) मुखड़ा ग्रह केवल अम्बर में हों,   केवल इतना सत्य नहीं, रिश्तों की हर डोर में भी, उनकी लीला कम नहीं। प्रेम, दया, सेवा, सम्मान,  जीवन का सच्चा श्रृंगार, रिश्ते जब मुस्काएँ घर में, खिल उठे नवग्रह संसार॥ 🌞 सूर्य जब पिता से तकरार बढ़े, अहं मन में आकार चढ़े। कर्तव्य से जब मन हट जाए, मानो सूर्य संकेत बताए॥ पिता नहीं केवल एक शरीर, जीवन-पथ के प्रथम नज़ीर। उनके अनुभव का मान करो, आशीष का सम्मान करो। सत्य, श्रम, अनुशासन अपनाओ, अपने वचन सदा निभाओ॥ सूर्य तभी बलवान बने, जीवन में नव प्रभात तने। आत्मबल, यश, सम्मान महान, जग में ऊँचा हो पहचान॥ 🌙 चन्द्र जब माँ की आँखें नम हो जाएँ, मन में चिंता घर कर जाए। ममता का जो मान न जाने, मानो चन्द्र समझाने आए॥ माँ की सेवा सबसे न्यारी, उसमें छिपी जग की फुलवारी। करुणा, क्षमा हृदय में लाओ, कटु स्मृतियों को दूर भगाओ। शीतल वाणी, निर्मल मन, यही चन्द्र का सच्चा धन॥ चन्द्र तभी बलवान बने, मन में शांति का दीप जले। घर-आँगन आनंद से भरे,...

राम नाम की चिंगारी | भाव की हवा बस लगने दो |Ram Raam Bhajan

 यह भजन एक सरल किन्तु गहन आध्यात्मिक सत्य को व्यक्त करता है । राम नाम को प्रज्वलित करने के लिए किसी चमत्कार की नहीं, केवल प्रेम, श्रद्धा और भाव की आवश्यकता है। राम नाम हर हृदय में चिंगारी की तरह विद्यमान है। जब उस पर भक्ति की हवा चलती है, तो वही छोटी-सी चिंगारी जीवन को आलोकित करने वाली ज्योति बन जाती है। यह गीत बाहरी आडंबर नहीं, बल्कि भीतर की भक्ति, सेवा और समर्पण का निमंत्रण है।  Raam Naam ki Chingari Bhajan Lyrics मुखड़ा राम नाम की चिंगारी है, भाव की हवा बस लगने दो।  राम नाम की ज्योत जलेगी, मन का तम सब मिटने दो॥ राम-राम का नाम जो गूँजे, प्रेम का दीपक जलने दो।  राम नाम की चिंगारी है, भाव की हवा बस लगने दो॥ अंतरा १ मन की लकड़ी सूखी पड़ी है, प्रेम की अग्नि जलने दो।  श्रद्धा की इक छोटी चिनगारी, जीवन-ज्योति बनने दो॥ अंतर में जब राम बसेंगे, द्वेष सभी अब ढलने दो।  राम नाम की चिंगारी है, भाव की हवा बस लगने दो॥ अंतरा २ शबरी जैसा सरल हृदय हो, प्रेम के बेर सजने दो।  केवट जैसी सेवा लेकर, चरणों में मन लगने दो॥ राम नहीं वैभव के भूखे, प्रेम की गंगा बहने दो।  र...

बोलो राम बोलो राम राम राम Lyrics भजन- एक भावपूर्ण राम भजन on high beats - Ram Bhajan

 बोलो राम बोलो राम राम राम 🙏 जय श्री राम 🙏 'कागज़ के पत्ते – रिश्तों के फूल' की इस प्रस्तुति में एक नया मौलिक भजन "बोलो रामu राम" प्रस्तुत है। यह भजन जीवन के हर पल में श्रीराम के नाम का स्मरण करने की प्रेरणा देता है। आशा है कि इसके भाव और शब्द आपके मन को शांति, आनंद और भक्ति से भर देंगे। 🚩 जय श्री राम 🚩 राम... राम... राम...राम... राम... राम... राम नाम से उजियारा... राम... राम... राम... जीवन का है सहारा... मुखड़ा जब सुबह उठो तो बोलो राम राम, हर साँस में घोलो राम राम। दिन हो चाहे या हो शाम, हर पल बोलो राम राम।। राम राम... राम राम... राम नाम , जीवन सहारा। हर पथ को कर दे उजियारा, बस बोलो राम... राम... राम।। अंतरा – १ जब धूप जले तो बोलो राम राम, जब छाँव मिले तो बोलो राम राम। जब गर्मी तन को तड़पाए, जब शीत लहर तन थर्राए, हर मौसम में एक ही नाम... बोलो राम राम... राम राम।। अंतरा – २ जब सुख आए तो बोलो राम राम, जब दुःख आए तो बोलो राम राम। हँसते-हँसते, रोते-रोते, चलते-चलते, सोते-सोते, हर धड़कन का यही पैगाम... बोलो राम राम... राम राम।। बोलो राम राम... राम राम... हर साँस में ...

52 बरस – मैं भी और तुम भी | विवाह, प्रेम और जीवन यात्रा पर हिंदी कविता; A husband to wife a love letter

  Visit: Kagaj Ke Patte – https://kagajkepatte.blogspot.com/   🌸 बावन बरस,मैं भी और तुम भी! 🌸 कुछ कविताएँ कल्पना से जन्म लेती हैं, और कुछ जीवन स्वयं लिखता है।  यह कविता उन्हीं अनगिनत पलों का संकलन है, जो दो लोगों ने साथ जीए संघर्ष, सपने, प्रेम, परिवार, बिछड़ाव, विश्वास और ईश्वर के आशीर्वाद के साथ।   52 बरस – मैं भी और तुम भी" केवल एक वैवाहिक जीवन की कहानी नहीं, बल्कि उस सफ़र का उत्सव है जहाँ दो लोग धीरे-धीरे एक-दूसरे का संसार बन जाते हैं।   आज हम बावन के हो गए ,   मैं भी , तुम भी ! पाँच दशक और दो बरस ,  मैं भी , तुम भी ! छब्बीस बरस 2000 से पहले ,  छब्बीस बरस 2000 के बाद , पलकों में जैसे सिमट गए , मैं भी , तुम भी। गाँव की पगडंडी से निकले , कस्बों की गलियों से गुजरे , शहरों की धड़कन तक पहुँचे , फिर राजधानी के सपने सँवरे । शहर बदलते रहे , नए रिश्ते बनते रहे , मंजिलें चाहे जितनी बदली ,   संग तेरे अरमान नए बुनते रहे। आज हम बावन के हो गए , मैं भी , तुम...