मेरे सीधे साज, ओ मेरे मीठे
संगीत
मेरी सरगम, मेरी रागिनी
ऐ मेरे सुरीले गीत
मेरे जतन, ओ मेरी साधना
मेरी कोशिश, मेरी भावना
ए मेरी निश्छल जीत
मेरी खुशबू ओ मेरे फूल
मेरी नींव, 'मेरे मूल
ए मेरी सर्वग रीत
मेरी लगन, ओ मेरी शमा
मेरे भविष्य, मेरे वर्तमा:
ए सुन्दर स्वप्निल अतीत
मेरे मन की ज्योती, ए मेरे
मन के मीत
मेरी चीनू ओ मेरी मीनू
ए मेरे परम् प्रीत
खुश रखेंगे सदा, मेरे ईश्वर
मेरे ईश
तीक्ष्ण तरंगें निकल रही है
बन कर शुभ आशीष
Comments
Post a Comment