Skip to main content

कोई बात नहीं

 


क्षण क्षण जीवन का है अनमोल। 

घडी घडी तू बातों को मत तोल ।।     

 

जो निकल गया मुँह से,

वो वापस तो नहीं जायेगा। 

तू थोड़ा ठहर , ठण्ड रख ,

मत पीटे ढोल।। 

क्षण क्षण जीवन …

 

ज्यादा उलझेगा तू ,

तो सुलझ नहीं पायेगा। 

एक एक घूँट मार ,

चाहे कड़वा हो घोल।। 

क्षण क्षण जीवन …     

 

कर सकता है तो इतना कर,

जो हर मन को भायेगा,

जिव्ह्या को विराम दे,

फिर थोड़ा मीठा बोल । 

क्षण क्षण जीवन …

 

"परवाह नहीं" एक मूल मंत्र है,


"कोई बात नहीं " ये सफल यन्त्र है,

अपनाले इसे, मतकर तू टालमटोल। 


क्षण क्षण जीवन का है अनमोल। 

घडी घडी तू बातों को मत तोल ।।     

Comments